हापुड़ में साइबर ठगों ने युवक से ठगे लाखों रुपए:घर बैठे कमाने का झांसा, नए तरीके अपना रहे अपराधी

हापुड़ में कोतवाली देहात इलाके के गांव पटना निवासी सर्वजीत सिंह से साइबर ठगों ने घर बैठे हजारों रुपए कमाने का झांसा देकर 6.73 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वॉट्सऐप से शुरू हुआ ठगी का खेल सर्वजीत ने बताया कि 17 दिसंबर को उनके वॉट्सऐप पर एक अनजान व्यक्ति का मैसेज आया, जिसमें घर बैठे दो से तीन हजार रुपए प्रतिदिन कमाने का दावा किया गया। इसके बाद आरोपी ने एक लिंक भेजकर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। बोनस और टास्क का झांसा लिंक खोलने पर सर्वजीत को 200 रुपए का बोनस मिला, जिससे वह लालच में आ गए। आरोपी ने उन्हें टेलीग्राम पर टास्क देकर जितना पैसा निवेश करेंगे, उस पर 30 रुपए अतिरिक्त जोड़कर लौटाने का वादा किया। 6.73 लाख रुपए ट्रांसफर आरोपी की बातों में आकर सर्वजीत ने फोनपे और बैंक खाते के जरिए कुल 6.73 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब समय पर पैसा वापस नहीं मिला, तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन उसने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत दर्ज पैसे वापस न मिलने पर सर्वजीत को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बढ़ती साइबर ठगी के मामले इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *