हाफ मैराथन के लिए फिटनेस रन 15 को

भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल आई केयर और लेसिक हब की ओर से 5 अप्रैल 2026 को हाफ मैराथन दौड़ रफ्तार के सूरमे का आयोजन किया जाएगा। इस हाफ मैराथन दौड़ को प्रोत्साहित करने के लिए 5 किलोमीटर का फिटनेस और ब्रेकफास्ट रन का आयोजन किया जा रहा है। डॉ पीयूष सूद, डॉक्टर रुचि सिंह गौड़, राजेश बाहरी और अमनप्रीत सिंह ने बताया कि यह ब्रेकफास्ट रन 15 फरवरी रविवार को सुबह 6 बजे नेशनल आई केयर और बियोंड ऐस्थेटिक के सौजन्य से होगी। इस रन की शुरुआत बियोंड एसथैटिक्स, अर्बन स्टेट फेज-2 पेट्रोल पंप से शुरू होकर अर्बन स्टेट फेस 2 से 66 फुट्टी रोड, व्हाइट डायमंड रिसोर्ट से वापस बियोंड ऐस्थेटिक में आकर समाप्त होगी । इस का मुख्य उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और विमन एंपावरमेंट है । इसकी तैयारी संबंधी एक बैठक की गई । यहां धावक सुनील शर्मा, सर्वराज कुमार, अजीत बंसल, रवि वड़ैच गगन लूथरा, डॉक्टर मनदीप सिंह, डॉ. केएस औजला, डॉ. पीयूष सूद, राजन सियाल, सोढी सिंह, अनु बाहरी, रोहित और अन्य सदस्य मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी शहर में इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से इस स्वास्थ्य अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *