हार्ट अटैक से टेलर की मौत:पैरालिसिस होने के बावजूद कपड़े सिलाई का काम करते थे, अचानक तबीयत बिगड़ी थी

शहर के NEB थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक 55 वर्षीय टेलर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जो पहले से पैरालिसिस थे। उसके बावजूद कपड़े सिलाई का काम कर रहे थे। अब अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी संजय कोली पिछले करीब तीन वर्षों से पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके चलते उनका नियमित उपचार चल रहा था। सोमवार को अचानक घर पर गिर जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई देवेंद्र कुमार ने बताया कि भाई संजय का बीपी कई साल से ज्यादा रहता था। फिर पैरालिसिस होने से परेशान हो गए थे। अब अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि संजय कोली पिछले एक वर्ष से अधिक समय से गंभीर रूप से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। बीमारी के बावजूद वे परिवार का पालन-पोषण करने के लिए सिलाई का काम कर रहे थे। संजय कोली के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *