हिंडौन में यूजीसी के समर्थन में जाटव समाज की बैठक:8 मार्च को सर्वसमाज प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक पर की चर्चा

हिंडौन सिटी में गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित जाटव छात्रावास में जाटव समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार ने की। इसमें शिक्षा, सामाजिक एकता और यूजीसी के समर्थन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद, युवा साथी और विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना, समाज के अधिकारों की रक्षा करना और व्यापक सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष बबलू चौरसिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, समन्वय और सामूहिक नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया। चौरसिया ने कहा कि एक एकजुट समाज ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। बैठक को संबोधित करते हुए रिंकू खेड़ी हैवत ने घोषणा की कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी समाजों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को 8 मार्च को आयोजित होने वाली संयुक्त बैठक में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में जाटव समाज के शिक्षाविद ताराचंद जाटव, राधेश्याम देवत, मनीष, रामप्रसाद, अजीत नागावत, नेमीचंद तेजगांव, देशराज, पुरुषोत्तम, सत्येंद्र प्रसाद, लाल धर्म सिंह गुरुजी, करण सिंह, डीसी गुरुजी, महेश, समय सिंह, जगमोहन, पिंटू वनकी, ओमप्रकाश सुमन, कमल महमदपुरिया सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *