करौली जिले के हिंडौन सिटी में लेपर्ड दिखने से क्षेत्र में हडकंप मचा गया। घटना सुबह 11 बजे की है। भायलापुरा निवासी दीपक ने बताया कि वे सुबह अपनी छत पर खड़े थे। इस दौरान बैठक वाले हनुमान मंदिर के पास गली में उन्हें लेपर्ड दिखाई दिया। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया-शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के भायलापुरा क्षेत्र में लेपर्ड दिखाई दिया हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने साढे 7 घंटे बाद शाम 6:35 पर लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर लिया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… 3 सेकेंड में गायब हुआ लेपर्ड सबसे पहले लेपर्ड को देखने वाले दीपक ने बताया-लेपर्ड महज तीन सेकेंड में हनुमान मंदिर के पास वाली गली से 300 मीटर दूर रामद्वारा की ओर निकल गया और बक्सों के गोदाम में जाकर छिप गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। गोदाम मालिक ने बंद किया दरवाजा रामद्वारा के पास स्थित जैतवाल स्टील के मालिक दीपक जैतवाल ने बताया-मैं सुबह दुकान खोलकर गोदाम की ओर गया। जहां कुछ बक्से बिखरे हुए थे। जमीन पर देखने पर जानवर के पैरों के निशान नजर आए। थोड़ी दूर रखे एक बक्से के पीछे लेपर्ड की पूछ नजर आई। थोड़ा आगे बढ़कर देखा तो लेपर्ड लेटा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मैने भागकर गोदाम का दरवाजा बंद कर दिया। 7:30 घंटे में वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया-शाम 6:35 पर लेपर्ड को रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान टीम ने जेसीबी पर चढ़कर बक्सों के गोदाम के अंदर बैठे लेपर्ड को 12 मीटर की दूरी से ट्रेंकुलाइज किया गया। सरिस्का अभ्यारण्य की टीम ने रेस्क्यू की कार्रवाई की। चौथी बार में लेपर्ड को किया ट्रेंकुलाइज
उप वन संरक्षक सुमित मित्तल ने बताया-संभावना है आसपास जैसे घुसेटी, मोठियापुरा के वन क्षेत्र से लेपर्ड भोजन और पानी की तलाश में भटकता हुआ यहां पहुंचा है। इसके अलावा दो लेपर्ड और बाघो के मध्य अक्सर टेरेटरी (अधीपत्य) के संघर्ष में भी किसी एक को वन क्षेत्र छोड़कर जाना पड़ता है। टीम ने 4 बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की। 3 बार असफल होने पर चौथी बार में टीम को सफलता मिली। … यह भी पढ़ें हमले के बाद किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर-फाड़ा:15 मिनट तक दोनों में हुआ संघर्ष, मुंह-गर्दन पर पंजों से किए वार कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष हुआ। लेपर्ड से बचने के प्रयास में घायल किसान ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लेपर्ड की मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)


