हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 में हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर किया। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपनी भाषिक दक्षता, व्याकरणिक ज्ञान, पठन-पाठन कौशल एवं सृजनात्मक सोच का प्रभावशाली परिचय दिया। विद्यालय की हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष उषा झा के अनुसार उक्त परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के अनेक विद्यार्थियों ने विशेष अंक, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्राप्त कर विद्यालय की हिन्दी शिक्षण परम्परा को सुदृढ़ किया। प्राचार्य शैलजा नायर ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा पहली से तिविश चिराग खंडेलवाल ने सिल्वर मेडल, गीविता नामदेव, अनंत खंडेलवाल ने ब्रांज मेडल, कक्षा दूसरी से खुशी सार्वा गोल्ड मेडल, शिवांश साहू, आदित्य अग्रवाल्, चार्वी वैष्णव ने सिल्वर मेडल, मोक्ष साहू, वेद यादव, दूर्विशा साहू ब्रांज मेडल, कक्षा तीसरी से प्रकृति जैन गोल्ड मेडल, चिन्मय साहू कक्षा चौथी से गोल्ड मेडल, अनुशा मिश्रा सिल्वर मेडल, सानिध्य साहू गोल्ड मेडल, शौर्य साहू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कक्षा छठवीं से सृष्टि चंद्राकर गोल्ड मेडल, ऐश्वर्या कसार सिल्वर मेडल, कक्षा सातवीं से सोनाक्षी बल्हारे गोल्ड मेडल, रूद्राक्ष साहू, आध्या भोईर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आर्ची विश्वकर्मा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *