लुधियाना| लुधियाना सहोदय स्कूल कॉम्पलैक्स द्वारा आयोजित हिंदी भाषण प्रतियोगिता में ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी की स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की।सहोदया इंटर स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल दुगरी में आयोजित की गई। जिसमें ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी की स्टूडेंट्स ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अठारह स्कूलों के स्टूडेंट्स ने दो श्रेणियों में भाग लिया। श्रेणी ए में मिशु ने तीसरा और श्रेणी बी में प्रणवी ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्टूडेंट्स ने ओवरऑल सेकंड रनर अप ट्रॉफी को भी अपने स्कूल के नाम किया।


