पंजाब के CM भगवंत मान मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने हिंदुजा ग्रुप के साथ मीटिंग की। हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होने वाले प्रोगेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का न्योता दिया। मार्च 2022 से अब तक पंजाब को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 5.3 लाख से ज्यादा नौकरियों के मौके बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेस्ले, कारगिल, डैनोन और वर्बियो जैसी कई इंटरनेशनल कंपनियां पहले से ही पंजाब में काम कर रही हैं। सरकार ने फास्ट ट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम और राइट टू बिजनेस एक्ट के जरिए निवेशकों के लिए मंजूरी प्रक्रिया आसान बना दी है। जिससे निवेशकों का काफी फायदा हुआ है।
पहले भी किए थे दौरा सितंबर 2022 में वे जर्मनी गए थे। यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक निवेश को बढ़ावा देना था। इसके बाद दिसंबर 2025 में 10 दिवसीय मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत उन्होंने टोक्यो, ओसाका और सपोरो का दौरा किया, जहां पर कई समझौतों हुए थे। इससे पहले मान 21 अगस्त 2024 को मुंबई गए थे। इस दौरान JSW ग्रुप ने राज्य में ₹1,600 करोड़ के अतिरिक्त निवेश पर सहमति जताई थी। वहीं, सिफी टेक्नोलॉजी ने मोहाली में एआई आधारित हॉरिजॉन्टल डेटा सेंटर में 1500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील ने 1600 करोड़ की लागत से 28 एकड़ में नया यूनिट स्थापित करेगा। आरपीजी ग्रुप ने पंजाब में दिलचस्पी दिखाई है।


