हिंदू कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस मनाया, अर्जुन पुरस्कार विजेता पहुंचे

भास्कर न्यूज | अमृतसर हिंदू कॉलेज ने वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया। अर्जुन पुरस्कार विजेता और कॉलेज के पूर्व छात्र बैडमिंटन चैंपियन दविंदर आहूजा मुख्य अतिथि रहे। 16 प्रतियोगिताओं में 150 छात्रों ने भाग लिया। अपने संबोधन में दविंदर आहूजा ने खेलों में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कठिनाइयों को पार किया। छात्रों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा, खेल नेतृत्व, टीम प्रबंधन और समन्वय जैसे जीवन कौशल सिखाते हैं। यह अब बेहतरीन करियर विकल्प भी बन चुका है। डॉ. रणजीत और डॉ. जेपी सिंह ने छात्रों को भाईचारे और टीम भावना बनाए रखने की सीख दी। कॉलेज के प्राचार्य संजय खन्ना ने सक्रिय जीवनशैली और पोषणयुक्त आहार के महत्व पर जोर दिया। हिंदू कॉलेज पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष अशोक सेठी भी मौजूद रहे। प्रदीप मेहरा, आरके गुप्ता, मोहित, रवि और डॉ. राकेश जोशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने सद्भावना, एकता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *