हिंदू धर्म सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंडावर में आरएसएस की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी गईं

नटवाड़ा | मंडावर गांव में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक की बैठक प्रचारक भंवर लाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 8 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू धर्म सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन के तहत कलश यात्रा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि हिंदू धर्म सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। बैठक में कंवरपाल, रूपसिंह गुर्जर, भजन लाल गुर्जर, राजेश जांगिड़, तपन कुमार विश्वास, बनवारी यादव, रमेश गुर्जर, राजू यादव, रामकिशन गुर्जर, विकास यादव, मेघराज यादव, राजू लाल शर्मा, विनोद कसाना, दिनेश गुर्जर, हंसराज गुर्जर, देवराज गुर्जर, चंद्र प्रकाश यादव, कालू गुर्जर, विमल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *