हिंदू सम्मेलनों से सामाजिक समरसता का संदेश दिया

अलवर| शहर विभिन्न जगह शनिवार को हिंदू सम्मेलन हुए। शालीमार बस्ती में सम्मेलन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। वक्ता परमवीर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। संत आकाशनाथ महाराज एकजुट होने का आह्वान किया। इधर, अखैपुरा बस्ती में हिंदू बजरंग दल के प्रेम राजावत ने कहा कि भारत हमेशा से अखंड रहा है। इससे पहले भगवा रैली निकली गई। इधर, गंगा मंदिर बस्ती में समाजसेवी रोहित सामाजिक समरसता की आवश्यकता जताई। इससे पहले कलश यात्रा निकल गई। रविवार को भी विभिन्न स्थानों पर सम्मेलन होंगे।​ राठ नगर बस्ती का सम्मेलन दोपहर 12:00 बजे हसन खां मेवात नगर D ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में, ​अंबेडकर नगर बस्ती का दोपहर 12.30 बजे अंबेडकर नगर के जे ब्लॉक मैदान में, पुरजन विहार बस्ती का दोपहर 1 बजे बाल विहार स्कूल में, मानसरोवर बस्ती का दोपहर 1.15 बजे काला कुआं सेक्टर 3 के शिव मंदिर वाले पार्क में, भैरव बस्ती का दोपहर 2 बजे बस स्टैंड के सामने चित्रकूट छात्रावास, मंगल विहार बस्ती का दोपहर 2 बजे स्कीम नंबर पांच स्थित रोजगार कार्यालय के पास स्थित पार्क में व ​भूरासिद्ध बस्ती का दोपहर 2 बजे भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *