सादुलपुर | 22 फरवरी को होने वाले अशोक बस्ती के हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्थानीय सेवाकेंद्र में ब्रकु शोभा बहन ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामावतार बैरासरिया ने बताया कि 22 फरवरी को शाम 5 बजे अग्रसेन भवन में होने वाले सम्मेलन में महंत निर्मलनाथ, महंत संजयनाथ, संत संपतनाथ व ब्रकु शोभा बहन का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्रम में दीप यज्ञ, हनुमान चालीसा, विशिष्ट नागरिक अभिनंदन, चंग व स्वाभिमान भोज भी होगा। इस दौरान गणेश दाहिमा, अनिल शास्त्री, शुभराम स्वामी आदि मौजूद रहे।


