हिनू में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड, मई तक हो जाएगा तैयार

ग्राउंड में खास क्या…बारिश का पानी मिनटों में सूख जाएगा
राजधानी के हिनू स्थित ओल्ड एजी ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड बन रहा है। बीसीसीआई के मानक के अनुसार ग्राउंड व पिच तैयार हो रहा है। इसका निर्माण एजी के द्वारा किया जा रहा है। सीपीडब्लयूडी के देखरेख में हैदराबाद की गेट स्पोर्ट्स कंपनी इसे बना रही है। पवेलियन और खिलाड़ियों के लिए गेस्ट हाउस बन गया है। वहीं, आउट फील्ड का काम 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। 13.76 एकड में 36 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ग्राउंड में 10 हजार दर्शक एक साथ मैच देख सकेंगे। आउटफील्ड का निर्माण कंसल्टेंट क्यूरेटर डॉ. एसबी सिंह के निर्देशन में हो रहा है। एसबी सिंह ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का आउट फिल्ड होगा। बीबीसीआई के मानक के अनुसार ही टर्फ पिच बनाए जा रहे हैं। मई के अंतिम सप्ताह तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। जबकि मैदान के दूसरे हिस्से में फुटबॉल और हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। 8 नवंबर 2024 को हुआ था शिलान्यास 11 पिच बनेंगे, तीन पिच फर्स्ट क्लास मैच के लिए रहेगा रिजर्व यहां 11 पिच बनाये जा रहे हैं। तीन सेंट्रल पिच फर्स्ट क्लास मैच के लिए रिजर्व रहेगा। पिच निर्माण भी इंटरनेशनल स्तर का होगा। इसके लिए विशेष तौर पर ओडिशा के कालाहांडी और बलागीर से मिट्‌टी मंगाई जाएगी। क्यूरेटर डॉ. एसबी सिंह के अनुसार एक पिच बनाने में 1200 से 1500 सीएफटी मिट्‌टी लगती है। इसी अनुपात में मिट्‌टी मंगायी जाएगी। वहीं, आउटफील्ड में बरमुडा घास लगाया जाएगा।
अब एजी भी बन गया है बीसीसीआई का हिस्सा वर्तमान में राज्य क्रिकेट एकेडमी के अलावा रेलवे और सर्विस (तीनों सेना) बीसीसीआई का हिस्सा है। डॉ एसबी सिंह ने बताया कि 2018 में लोधा कमेटी ने रिपोर्ट पेश की थी। उसके बाद एजी को भी शामिल कर लिया गया। अब एजी भी राज्य के तरह प्रजेंट करेगा। बीसीसीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरर्स में एजी भी एसोसिएट मेंबर है। एजी को मान्यता मिलने के बाद क्रिकेट स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया। क्या है हेरीबोन डिजाइन {सबसे ऊपर घास {घास के नीचे 8 इंच मोटा फाइन बलुआ मिट्‌टी {मिट्‌टी के नीचे 4 इंच मोटा स्टोन ब्लास्ट की परत {10 इंच मोटी प्लास्टिक पाइप का जाल, जो कि ड्रेनेज से जुड़ा रहेगा। राज्य में ऐसे ग्राउंड और कहां-कहां…क्यूरेटर एसबी सिंह के अनुसार वर्तमान में जेएससीए के अलावा जमशेदपुर में टाटा का कीनन स्टेडियम है। एक ग्राउंड उषा मार्टिन विश्वविद्यालय कैंपस में हाल ही में बनाया गया है। मेकॉन का एक स्टेडियम है, लेकिन वो जर्जर हो गया है। ऐसा ही ग्राउंड धनबाद आईआईटी कैंपस में भी बन रहा है। यह ग्राउंड हेरीबोन डिजाइन के अनुसार बन रहा है। इसकी खासियत यह है कि भारी बारिश में भी यहां मैच प्रभावित नहीं होगा। क्योंकि बारिश बंद होने के कुछ मिनटों में ही ग्राउंड पूरी तरह सूख जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *