असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही ‘X’ पोस्ट में गोगोई से सवाल पूछा- क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे। जवाब में गोगोई ने कहा- अगर मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ दुश्मन देश का एजेंट होने के आरोप साबित नहीं होते हैं तो क्या आप इस्तीफा देंगे। साथ ही सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में सवालों के लिए तैयार हैं। CM हिंमता ने जवाब देते कहा- मैं, मेरी पत्नी और पूरा परिवार भारतीय नागरिक है। कभी पाकिस्तान नहीं गए। हम पाकिस्तान से सैलरी लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते। 10 सितंबर 2025 तक गोगोई और उनके पाकिस्तान से जुड़े संबंधों के सबूत सार्वजनिक किए जाएंगे। कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची गोगोई की पत्नी का ISI कनेक्शन की जांच के लिए SIT बनीं
असम पुलिस ने गोगोई की पत्नी के ISI से संबंधों को लेकर 17 फरवरी को FIR दर्ज की थी। वहीं, तौकीर के भारत के आंतरिक मामलों पर सोशल मीडिया कमेंट मामले की जांच के लिए SIT बनाई थी। यह पाकिस्तानी प्लानिंग कमीशन के स्थायी सलाहकार अली तौकीर शेख के भारत के आंतरिक मामलों पर सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट मामले की जांच कर रही है।
इसपर गोगोई ने कहा कि असम सरकार उनकी पत्नी के कथित ISI संबंधों के मुद्दे पर कोई भी जांच कर सकती है। वे और उनकी पार्टी सभी जांच के लिए तैयार हैं। भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा की है और जल्द ही लीगल एक्शन लेंगे।। CM सरमा के गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और अली तौकीर पर 8 मुख्य आरोप… कौन हैं गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न एलिजाबेथ कोलबर्न मूल रूप से ब्रिटेन की रहने वाली हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से इंटरनेशनल पॉलिटिकल इकोनॉमी में मास्टर्स किया है। गौरव गोगोई से एलिजाबेथ की मुलाकात 2010 में हुई। उस समय दोनों यूनाइटेड नेशंस सेक्रेटेरियट की एक कमेटी में इंटर्नशिप कर रहे थे। 2013 में गौरव गोगोई ने दिल्ली में एलिजाबेथ से शादी कर ली। उनके दो बच्चे (एक बेटा और बेटी) हैं। पूरी खबर पढ़ें…