जालंधर | एकलव्य स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने डांस परफॉर्मेंस दी और सीनियर्स के लिए मजेदार गेम्स का आयोजन किया गया।इस के साथ केक-कटिंग सेरेमनी हुई और छात्रों को उनके स्कूल के सफर की पुरानी यादों का एक वीडियो दिखाया गया, जिसे देखकर कई छात्र भावुक हो गए। कार्यक्रम में छात्रों को विशेष टाइटल भी दिए गए, जिनमें हिमांशु मेहमी को मिस्टर फेयरवेल और मनवीर कौर को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके साथ ही अरमान सिंह को मिस्टर हैंडसम और करमन कौर को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। विदाई के तौर पर सभी छात्रों को रिफ्रेशमेंट के साथ खास फोटो फ्रेम और उपहार दिए गए। इस मौके कक्षा 12वीं की छात्राओं ने अपनी स्पीच के जरिए शिक्षकों और मैनेजमेंट का आभार जताया। स्कूल की डायरेक्टर सीमा हांडा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक नई शुरुआत है और सफलता के लिए अनुशासन और अच्छे चरित्र की जरूरत होती है । अंत में, प्रिंसिपल कोमल शर्मा और मैनेजर पूजा ने भी छात्रों को उनके बोर्ड एग्जाम और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।


