हिमाचल, असम, तेलंगाना, कर्नाटक, मणिपुर व गुजरात ने जीते लीग मैच

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहा बादी में गुरुवार को 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हुआ। यह चैंपियनशिप 14 जुलाई तक चलेगा। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पर्यटन , कला-संस्कृति , खेल कूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों से प​रिचय प्राप्त कर और गेंद पास कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घााटन किया। हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। देश के 28 राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में ले रहीं भाग प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इसे तीन डिवीजन (ए-12 टीम, बी- 9 टीम और सी- 7 टीम) में बांटा गया है। उद्घाटन समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा समेत अधिकारी एवं अलग-अलग राज्यों से आईं महिला हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *