हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की दिल्ली में ट्रेनिंग:राहुल गांधी-खड़गे दे रहे टिप्स, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

हिमाचल कांग्रेस प्रेसिडेंट विनय कुमार समेत 11 जिला अध्यक्षों की दिल्ली में आज सुबह से ट्रेनिंग चल रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम 7.30 बजे भी जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव केसी कवेणुगोपाल ट्रेनिंग दे रहे हैं। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के लिए यह ट्रेनिंग सत्र संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें हिमाचल के अलावा छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के जिलाध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। आने वाले चुनावों और संगठन के पुनर्गठन को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर नेतृत्व को वैचारिक, संगठनात्मक और रणनीतिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। इस प्रशिक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान- वन-टू-वन चर्चा जारी हो रही है। 2 चरणों में होगी ट्रेनिंग कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार- प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण- आज एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन का रहेगा। इसमें सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक इंदिरा भवन कोटला मार्ग दिल्ली में ट्रेनिंग चलेगी, जबकि दूसरा चरण में 10 दिन का आवासीय प्रशिक्षण बाद में बुलाया जाएगा। संगठन और सोशल मीडिया पर विशेष जोर ट्रेनिंग में बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, प्रभावी संवाद, सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल रणनीति और जनसंपर्क जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय और प्रशिक्षित किए बिना प्रदेश में पार्टी को मजबूती नहीं मिल सकती। हिमाचल के जिलाध्यक्षों के लिए यह प्रशिक्षण आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *