हिमाचल की डल झील पुनर्जीवित का काम शुरू:पोकलेन से गाद निकाली जा रही, 15 लाख होंगे खर्च

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज के नड्डी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक डल झील के पुनरुद्धार का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए 15 लाख रुपए का बजट मंजूर किया है। पहले चरण में 5 लाख रुपए जारी किए गए हैं। विशेष पोकलेन मशीनों से झील के 10 से 15 मीटर क्षेत्र में जमी गाद को निकाला जा रहा है। डल झील का धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं। बीडीओ अभिनीत कात्यायन के अनुसार गाद निकालने के बाद झील में हो रहे रिसाव को रोका जाएगा। साथ ही जल प्रवाह को भी सुधारा जाएगा। आगामी पर्यटन सीजन से पहले झील का कायाकल्प पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में झील का 30% हिस्सा रिसाव की समस्या से जूझ रहा है। गाद जमा होने से झील की गहराई कम हुई है। कुछ हिस्सा घास के मैदान में तब्दील हो चुका है। इससे पहले भारत के ‘झील पुरुष’ आनंद मल्लिगावाद ने झील के पुनरुद्धार की योजना बनाई थी। उन्होंने जल चैनलों को मजबूत करने और आसपास की पहाड़ियों में कटाव रोकने का सुझाव दिया था। प्रशासन का दावा है कि समय पर काम पूरा कर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *