हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 दिन बारिश-बर्फबारी:मैदानी क्षेत्रों में साफ रहेगा मौसम, सामान्य से अधिक हुआ ज्यादा तापमान

हिमाचल प्रदेश में आज (शुक्रवार) से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल (27 और 28 फरवरी) कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। इन इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 3 और 4 मार्च को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय बढ़ सकती है ठंड तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विशेषकर उच्च पर्वतीय और उनसे सटे मध्य पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। फरवरी में सामान्य से अधिक हुआ तापमान मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है। सभी जिलों के लिए मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश में फरवरी माह में ही तापमान सामान्य से ज्यादा हो गए हैं। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान -4.2°C दर्ज किया गया, जिसके बाद ताबो में -4.0°C रहा। कल्पा में तापमान 1.6°C था, जबकि मनाली में 3.9°C दर्ज किया गया। सेओबाग में 5.6°C, सराहन में 6.5°C, और भुंतर में 6.7°C तापमान रहा। सोलन में 7.0°C, शिमला में 7.6°C, और पालमपुर में 8.0°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 8.7°C, मंडी में 9.5°C, जुब्बड़हट्टी में 9.6°C, धर्मशाला में 10.0°C, और कांगड़ा में 10.8°C तापमान रहा। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान ऊना में सबसे अधिक तापमान 28.5°C दर्ज किया गया, जिसके बाद नेरी में 27.5°C रहा। सुंदरनगर में 26.1°C, कांगड़ा में 26.0°C, और मंडी में 25.6°C तापमान रहा। भुंतर और नाहन दोनों में 25.0°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। धर्मशाला में 22.0°C, जुब्बड़हट्टी में 20.2°C, और मनाली में 18.0°C तापमान रहा। शिमला में 17.3°C, कल्पा में 16.5°C, डलहौजी में 13.9°C, ताबो में 10.6°C, और केलांग में 6.1°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *