हिमाचल के पहाड़ फरवरी में ही तपने लगे:कई शहरों में तापमान सामान्य से 9° अधिक, अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं

हिमाचल प्रदेश में फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक हो गया है। कई शहरों में यह सामान्य से 9 डिग्री तक अधिक हो गया है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 8.6 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का मैक्सिमम टैम्परेचर 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा में भी सामान्य की तुलना में 7.4 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 25.5 डिग्री, भुंतर में 7.0 के उछाल के बाद 25.0, शिमला में 5.2 डिग्री का उछाल आने के बाद 18.5, ऊना के तापमान में 5.1 डिग्री का उछाल आने के बाद 28.4 और मनाली के तापमान में सामान्य की तुलना में 5.6 डिग्री का उछाल आने के बाद अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी तरह, अन्य शहरों के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस बिन बरसे कमजोर पड़ा मौसम विभाग के अनुसार- आने वाले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में और उछाल आएगा, क्योंकि बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं है। हालांकि दो दिन पहले के बुलेटिन में आज भी अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी के आसार थे। मगर वेस्टर्न डिस्टरबेंस बिन बरसे कमजोर पड़ रहा है। ताजा बुलेटिन में अब पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। कल ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के आसार हालांकि अगले कल चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी जरूर हो सकती है, लेकिन अन्य भागों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में 22 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। प्रदेश में इस विंटर सीजन में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जनवरी से 16 फरवरी के बीच 139.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.9 मिलीमीटर बादल बरसे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *