हिमाचल के लांसनायक की पार्थिव देह आज भी नहीं पहुंची:सिक्किम से लेट उड़ा एयरक्रॉप्ट; अब कल अंतिम संस्कार, पत्नी-मां का रो-रोककर बुरा हाल

हिमाचल प्रदेश के सिक्किम में शहीद हुए लांस नायक मनीष ठाकुर (27) की पार्थिव देह आज भी पैतृक गांव बड़ाबन नहीं पहुंच पाई। सिक्किम में भारी बारिश के बाद आपदा जैसे हालात के बीच बीते सोमवार को शहीद का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर ढाई बजे एक एयरक्रॉप्ट में दो शहीद जवानों की पार्थिव देह लाई गई। सेना के अनुसार, लैंडस्लाइड में शहीद यूपी के बरेली के जवान की पार्थिव देह को पहले वहां उतारा गया। इसके बाद सेना का एयरक्रॉप्ट हिमाचल के शहीद जवान की पार्थिव देह लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। मगर रात 9.30 बजे भी हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाया। कुछ देर में इसके चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शहीद की पार्थिव देह चंडी स्थिति आर्मी हॉस्पिटल में रखा जाएगा। सैनिक कल्याण बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर दीपक धवन ने बताया कि कल सुबह चंडी से नाहन के लिए पार्थिव देह को सड़क मार्ग से लाया जाएगा। कुछ देर के लिए शहीद की पार्थिव देह घर पर अंतिम दर्शन को रखी जाएगी। इसके बाद बड़ाबन गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से शहादत लांस नायक मनीष ठाकुर रविवार रात 7.30 बजे मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए थे। मनीष की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और सिरमौर जिला प्रशासन को मनीष की शहादत की सूचना मिलने के बाद घर पर लोग जुटने शुरू हो गए। 3 महीने पहले हुई शादी मनीष ठाकुर का जन्म 15 जनवरी 1998 को हुआ था। वह 12वीं करने के बाद 15 सितंबर 2016 को सेना में सिपाही भर्ती हुए थे। मनीष ठाकुर की 3 महीने पहले (6 मार्च 2025) को ही तनु देवी से शादी हुई थी। शादी के बाद 10 अप्रैल को मनीष ड्यूटी पर लौटे। 3 दिन पहले मनीष की आखिरी बार पत्नी और मां से फोन पर बात हुई और अब तिरंगे में लिपटकर उनकी पार्थिव देह आ रही है। मनीष ठाकुर अपने पीछे पत्नी के अलावा, पिता जोगिंदर सिंह, मां किरण बाला और एक छोटा भाई को छोड़ गए हैं। बेहद मिलनसार व्यक्ति थे मनीष- कमल नाहन की सत्तीवाला पंचायत के प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि मनीष ठाकुर बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। जब भी मनीष घर आते तो गांव के सभी लोगों से मिलते। उन्होंने बताया कि शुरू से मनीष में सेना में जाने का जनून था। प्लस टू की पढ़ाई पूरी करते ही वह सेना में भर्ती हो गए। मनीष ठाकुर सिक्किम के छत्ते गांव में ड्यूटी पर थे। वह थ्री-डोगरा यूनिट में सेवारत थे। CM सुक्खू ने शोक जताया हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनीष ठाकुर की शहादत पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मनीष ठाकुर के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। सिक्किम में लैंडस्लाइड में शहीद बता दें कि सिक्किम में रविवार शाम के वक्त मिलिट्री कैंप पर भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 को मलबे से जिंदा निकाला गया। 6 जवान अभी लापता बताए जा रहे हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। जिन जवानों की पहचान हुई हैं, उनमें हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *