हिमाचल के 3 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:हमीरपुर में कोल्ड-वेव की चेतावनी, आज-कल साफ रहेगा मौसम, 8 फरवरी से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी

हिमाचल के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद आज से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल तीन जिले ऊना, हमीरपुर और मंडी में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछेक क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। इससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हमीरपुर जिला में शीतलहर का अलर्ट दिया गया है। 8-11 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में फिर बर्फबारी मौसम विभाग की माने तो 8 फरवरी को किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में मौसम दोबारा खराब होगा और अगले 96 घंटे तक यानी 11 फरवरी तक हल्की बर्फबारी हो सकती है। डलहौजी का तापमान 24 घंटे में 11.6 डिग्री गिरा वहीं बीते 48 घंटे के दौरान बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। डलहौजी के तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई और यहां का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। मनाली का पारा 10 डिग्री नीचे लुढ़का मनाली के तापमान में 24 घंटे के दौरान -10.0 डिग्री की कमी आई है और मनाली का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री रह गया है, जो कि सामान्य से -6.3 डिग्री कम है। शिमला का अधिकतम तापमान भी 24 घंटे के दौरान 7.6 डिग्री गिरने के बाद 10.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा है और सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे लुढ़का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *