हिमाचल के 7 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट:5 व 6 जनवरी को हैवी-स्नोफॉल; ​​​​​​​ताबो का तापमान -16.7 डिग्री पहुंचा

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। आज और कल WD ज्यादा स्ट्रांग नहीं होगा। 4 जनवरी की रात को यह ज्यादा एक्टिव होगा और 5 व 6 जनवरी को ज्यादा बारिश-बर्फबारी होगी। हल्की बारिश-बर्फबारी 7 जनवरी को भी जारी रहेगी। IMD के अनुसार, आज और कल चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 5 और 6 जनवरी को इन जिलों सहित शिमला, कांगड़ा और मंडी की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो सकती है। ताबो का तापमान माइनस 16.7 डिग्री पर पहुंचा वहीं बीते दिनों 27 व 28 दिसंबर की बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान -16.7 (माइनस) डिग्री तक गिर गया है। इसी तरह समदो का न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री, सियोबाग -0.3 डिग्री, कुकुमसैरी -9.4 डिग्री और किन्नौर के कल्पा का न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री तक गिर गया है। शिमला-मनाली का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से ज्यादा हुआ वहीं प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा हो गया है। यानी ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नॉर्मल से काफी ज्यादा तापमान हो गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री ज्यादा के बाद 7.6 डिग्री हो गया है। इसी तरह डलहौजी का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 5.9 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 8.8 डिग्री, बिलासपुर का 3.3 डिग्री के उछाल के बाद 7.7 डिग्री, मनाली का नॉर्मल की तुलना में 3.7 डिग्री के उछाल के बाद 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। मनाली के तापमान में सबसे ज्यादा 6 डिग्री का उछाल प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 2 डिग्री अधिक हो गया है। मनाली के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री का उछाल आया है और मनाली का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट इस बीच मौसम विभाग ने 7 जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के कई स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है और इससे हादसे हो सकते है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *