हिमाचल डीपीई संघ के वरिष्ठ उप प्रधान बने संजय नेगी:हमीरपुर में हुआ प्रदेश स्तरीय चुनाव, बोले- सीएम से मिलकर उठाएंगे मांग

हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ की बैठक स्वरूप राणा मुख्य अध्यापक,पर्यवेक्षक सुखदेव ठाकुर एडीपीईओ मंडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों के डीपीई व समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर रामपुर के संजय नेगी को प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। हमीरपुर में डीपीई संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव हुए संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान संजय नेगी ने प्रदेश के समस्त डीपीई का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर आस्था जताकर पुनः चयनित किया। उन्होंने बताया कि वे डीपीई की सभी माँगों को संघ के साथ मिल कर प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने प्रदेश के समस्त डीपीई से आह्वान किया कि वे हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के साथ संघ के मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर मांगों को उठाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *