हिमाचल प्रदेश निष्काम सभा, अमृतसर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर हिम लोक मंदिर, फतेह सिंह कॉलोनी में भव्य लंगर का आयोजन किया। एक सप्ताह से चल रहे शिवरात्रि महोत्सव का समापन इस लंगर के साथ हुआ। सर्वप्रथम यज्ञ में आहुतियां डाली गईं व कीर्तन किया गया। इस अवसर पर प्रधान तिलक राज शर्मा ने कहा कि उनकी सभा का उद्देश्य सामाजिक व धार्मिक आयोजन करने के साथ साथ लोगों में भ्रातृभाव को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर सभा प्रधान तिलक राज शर्मा, अखिल भारतीय हिमाचल संस्था संघ के महासचिव एड. राकेश शर्मा मौजूद थे।


