हिमाचल में अटल टनल समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी:वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़; लाइव स्नोफॉल का आनंद लिया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और अटल टनल रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला, रोहतांग और कुंजम दर्रे पर ताजा हिमपात हुआ। मनाली में दोपहर बाद बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। वीकेंड पर मनाली पहुंचे पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग के आसपास लाइव स्नोफॉल का भरपूर आनंद लिया। देश के मैदानी इलाकों में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों में ठंडक और प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित बर्फबारी का क्रम तेज होते देख अटल टनल के साउथ पोर्टल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने शाम के समय सभी वाहनों को मनाली की ओर भेजना शुरू कर दिया। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही ऊंचाई वाले इलाकों की ओर रुख करें। बढ़ी पर्यटकों की आमद, दो दिनों में और भीड़ की संभावना वीकेंड पर गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से करीब 4 हजार गाड़ियां मनाली पहुंचीं। ताजा बर्फबारी के चलते आने वाले दो दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। होटल व्यवसायियों और स्थानीय कारोबारियों में भी इस बर्फबारी से उत्साह का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *