हिमाचल में आज रात से बारिश-बर्फबारी:कल 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, टूरिस्ट और लोकल लोगों को एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे अगले 24 घंटे के दौरान अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में आज रात और कल बारिश-बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। शिमला और मंडी समेत राज्य के कई भागों में आज भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। औसत अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री गिरा इससे प्रदेश के औसत तापमान में भी 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान भुंतर और धर्मशाला का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। शिमला व कांगड़ा का 3.3 डिग्री, सुंदरनगर व मंडी का 3 डिग्री कम हुआ है। ताबो का पारा माइनस 9.9 डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम तापमान की बात करें तो लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी और ताबो का पारा माइनस में है। कुकुमसैरी का -9.4 डिग्री और ताबो का -9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह, शिमला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.5, ऊना 7.5, नाहन 9.3, सोलन 4.5, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.0, मंडी 8.2, बिलासपुर 6.0 और कसौली का 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। टूरिस्ट और लोकल को एडवाइजरी बर्फबारी के दौरान स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। ताजा हिमपात के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है और ऊंचे क्षेत्रों में यातायात बाधित हो सकता है। 11 फरवरी से अगले 3 दिन धूप खिलेगी प्रदेश में 11 फरवरी से अगले तीन दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मगर 14 व 15 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा। इन दो दिनों के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में दोबारा बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। विंटर सीजन में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश इस विंटर सीजन में 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 109.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.7 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *