हिमाचल में आज हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार:21 से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय; आगामी 3 दिन तक बारिश-स्नोफॉल का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। जिससे अगले तीन दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 23 जनवरी को बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। IMD का अनुमान है कि जनवरी के आखिरी में प्रदेश के मध्य व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होगी। जिसमें मुख्यत किन्नौर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला शामिल है इन सभी जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। ऊना में कोहरे का येलो अलर्ट मैदानी जिला ऊना में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का असर तापमान पर भी देखा जा रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ेगी ठंठ मैदानी इलाकों में तापमान राजधानी शिमला से भी नीचे पहुंच गया है। जहां शिमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर में 1.7, ऊना में 1.4, पालमपुर में 1.0 और हमीरपुर में 2.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। दो दिन पूर्व शिमला और आसपास की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद अब नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *