हिमाचल में कल से 3 दिन बारिश-बर्फबारी:4 शहरों का पारा 30 डिग्री पार, मार्च से नॉर्मल से 16% कम बरसे बादल

हिमाचल में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। प्रदेश के 4 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के किसी भी शहर में इस सीजन का यह सर्वाधिक टैम्परेचर है। वहीं कुल्लू में भुंतर के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 5.7 डिग्री का उछाल आया है और यहां का तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बिलासपुर का तापमान भी सामान्य से 4.1 डिग्री के साथ 31 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग की माने तो 2 दिन बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। प्रदेश में 25 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मगर इसका असर चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही नजर आएगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27 मार्च को ज्यादा एक्टिव होगा 26 मार्च को चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिला में भी बारिश तथा बर्फबारी के आसार है। 27 मार्च को मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्यम ऊंचाई वाले और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। 28 मार्च से प्रदेशभर में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। मार्च में नॉर्मल से 16% कम बारिश-बर्फबारी प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में जरूर अच्छी बारिश-बर्फबारी हुई। मगर दूसरा और तीसरा सप्ताह ड्राइ गया है। इस वजह से 23 मार्च तक प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। 1 से 23 मार्च तक प्रदेश में 90.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 75.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *