हिमाचल प्रदेश में तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक हो गया है। चार शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इससे मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर के कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 11.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री पहुंच गया है। मंडी, सुंदरनगर, ऊना और नेरी का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया। शिमला के तापमान में भी सामान्य की तुलना में 7.2 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 22.4 डिग्री, केलांग के तापमान में 8.5 डिग्री का उछाल आने के बाद तापमान 10.5 डिग्री, मनाली का 7.2 डिग्री अधिक के साथ 21.6 डिग्री, कांगड़ा का 7.4 डिग्री ज्यादा के साथ 29.3 डिग्री और सुंदरनगर का सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। रात के तापमान में भी उछाल इसी तरह, रात का तापमान भी सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। चंबा के डलहौजी का रात का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा के साथ 10.5 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान भी 3.9 डिग्री का उछाल के साथ 10 डिग्री, कल्पा का रात का पारा 4.8 डिग्री ज्यादा के सात 3.6 डिग्री और मनाली का पारा भी सामान्य की तुलना में 2.2 डिग्री ज्यादा के साथ 4.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 6 मार्च तक साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में 6 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में और उछाल आएगा। 7 मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार राहत की बात यह है कि 7 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे पहाड़ों पर अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार है। खासकर 9 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा सक्रिय होगा। इस दिन अधिक ऊंचे भागों के साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश के आसार है। इन तीन दिनों के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।


