हिमाचल में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई:तेजधार हथियर से मर्डर, भरमौर की घटना, पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र भरमौर में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने पहले पत्नी की हत्या की। बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल गांव के सरवन कुमार ने देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की और किसी तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर बुला दी है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक सरवन कुमार और उसकी पत्नी बीती शाम को पहले अपने भाई के घर गए। आधी रात में दोनों उठकर अपने घर लौटे। इस दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सरवन कुमार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतक महिला घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती थी और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च संभाल रही थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *