हिमाचल में परसों से बारिश-बर्फबारी:2 दिन खराब रहेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, फरवरी में नॉर्मल से 82% कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 27 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे दो दिन तक ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी होगी। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 फरवरी को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर और 28 फरवरी को इन चार जिलों के अलावा मंडी व किन्नौर जिला में भी हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। ऊंचे क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। अभी यह सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2.2 डिग्री अधिक चल रहा है। कल्पा के तापमान में 7.6 डिग्री का उछाल किन्नौर के कल्पा के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 7.6 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा के साथ 26.2 डिग्री, भुंतर का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक के साथ 24.8 डिग्री, शिमला का पारा 4.6 डिग्री के उछाल के बाद 18 डिग्री, भुंतर का 5.7 डिग्री के उछाल के बाद 24.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। फरवरी में नॉर्मल से 82% कम बारिश प्रदेश में इस बार सर्दियों में बहुत कम बारिश‑बर्फबारी हुई है। विंटर सीजन में सामान्य से 39 प्रतिशत कम और फरवरी माह में सामान्य से 82 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। राज्य में एक से 23 फरवरी के बीच सामान्य बारिश 81.3 मिमी होती है, लेकिन इस बार 14.6 मिमी वर्षा हुई है। इसी तरह एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच 166.6 सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 102.1 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *