हिमाचल में बस पर पहाड़ी से मलबा गिरा:15 लोगों की मौत, 2 बच्चे बचाए; बिलासपुर में दिनभर हुई बारिश के कारण हादसा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। न्यूज एजेंसी PTI ने इस हादसे में 18 लोगों की मौत का दावा किया, जबकि SP ने 15 मौतों की पुष्टि की है। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के तुरंत बाद SDRF, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि मृतकों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं, 2 लड़के शामिल हैं, जबकि दो बच्चे घायल (एक लड़का और एक लड़की) है। मृतकों के शवों का आज बरठीं के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। दरअसल, बिलासपुर समेत हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से बरसात हो रही है। इसी वजह से शाम 6:25 बजे बरठीं के पास भलू में अचानक पहाड़ का मलबा बस पर आ गिरा। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। मलबा इतना अधिक था कि हादसे के बाद बस की केवल छत नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। PM नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में शरीफ खान, रजनीश कुमार, चुन्नी लाल, सोनू, बख्शी राम, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, नक्ष, प्रवीण कुमार, अंजना देवी, आरव, कांता देवी, विमला, कमलेश और संजीव कुमार की मौत हो गई। वहीं आरुषि और शौर्य घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद के PHOTOS… हादसे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *