हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक निजी बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई है। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बच्चे समेत 4 लोगों को बचाया गया है। हादसा बरठीं के पास भलू में शाम 7.30 बजे के करीब हुआ है। छत पर मलबा व पत्थर गिरने से बस पूरी तरह दब गई। जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… कर्नाटक में पिकनिक मनाने गए 6 लोगों की मौत कर्नाटक के तुमकुरु में मंगलवार दोपहर मार्कोनाहल्ली डैम का स्लूइस गेट (पानी के बहाव को कंट्रोल करने वाला वाल्व) अचानक खुल गया। इससे पिकनिक मनाने आए सात लोग बह गए। एक व्यक्ति को बचा लिया गया। वहीं, 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक दो लोगों के ही शव मिले हैं। दिल्ली में बारिश से 15 फ्लाइट डायवर्ट दिल्ली-NCR में मंगलवार शाम को वसंत विहार फ्लाईओवर, फिरोजशाह रोड समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से 15 उड़ानों में से 8 को जयपुर, 5 को लखनऊ और 2 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। पहाड़ी राज्यों से बर्फबारी जारी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों से बर्फबारी जारी है। सेना ने डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में अपने पालतू जानवरों के साथ बर्फीले तूफान में फंसे बकरवाल समुदाय के 25 आदिवासियों को बचाया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में मंगलवार को पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2 और 3 इंच तक स्नोफॉल हुआ। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बर्फबारी की 11 तस्वीरें…. राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: जयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर में 4 इंच तक पानी बरसा, 12 डिग्री तक पारा गिरा उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान के पूर्वी जिलों में आज (मंगलवार) भी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मंगलवार को 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राय होगा और आसमान साफ रहेगा। उधर, मंगलवार को भी जयपुर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:अगले 48 घंटे में प्रदेश में हेवी रेन की चेतावनी; अररिया समेत 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अक्टूबर के बाद से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट: तेज हवा चलेगी, 6 जिलों में मूसलाधार बरसात होगी; हिसार में तापमान 12 डिग्री लुढ़का हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 6 जिले कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है, जबकि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बारिश-बर्फबारी से दिसंबर जैसी ठंड:चंबा का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री कम; आज यलो अलर्ट, 40KM की रफ्तार से तूफान की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में जल्दी बर्फबारी से पहाड़ों पर अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही नवंबर-दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.5 डिग्री कम और बीते 24 घंटे में 8.6 डिग्री नीचे गिरा है। कई शहरों का पारा नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। पूरी खबर पढ़ें