हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के बाद गर्मी से राहत:6 शहरों में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, अधिकतम तापमान 13 डिग्री तक गिरा

हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले के रोहतांग दर्रा में आज फिर से बर्फ के फाहे गिरे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। खासकर शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में अच्छी बारिश हुई। सोलन में सबसे ज्यादा 45 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेशवासियों ने इसके बाद गर्मी से राहत की सांस ली है। मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। इसी तरह 6 शहरों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। ताबो का तापमान 5.6 डिग्री रह गया है। सोलन का तापमान एक दिन में 11 डिग्री लुढ़का सोलन में दिनभर अच्छी बारिश के बाद अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 18.0 डिग्री रह गया है। सोलन के तापमान में 24 घंटे में ही 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का तापमान भी नॉर्मल से 10.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 26.4 डिग्री रह गया है। मंडी-बिलासपुर का तापमान 7.2 डिग्री मंडी का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री, बिलासपुर का पारा 7.2 डिग्री लुढ़कने के बाद 28.5 डिग्री, शिमला का तापमान 4.7 डिग्री गिरने के बाद 19.0 डिग्री और मनाली का तापमान नॉर्मल से 2.4 डिग्री कम होने के बाद 21.5 डिग्री रह गया है। पहाड़ों पर बारिश के बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है। कल 5 जिलों ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 8 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। आज 4 जिलों में चेतावनी मौसम विभाग ने आज के लिए मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में ओलावृष्टि, तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है, जबकि अगले इन चारों जिलों के साथ साथ कुल्लू में यह चेतावनी दी है। 4 से 7 मई तक बारिश, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *