हिमाचल में भाजपा ने 9 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए:7 जिलों में कल होगा चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष के लिए नेताओं की लॉबिंग शुरू

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर रविवार को 9 संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ज्यादातर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए और सभी 9 जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए है। प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले है। जिसमें से 16 में चुनाव प्रक्रिया चली हुई है। वहीं बचे हुए अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश में हो रहे संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि सर्वसम्मति से 9 जिलों में चुनाव पूरे हो गए हैं। अन्य 7 जिलों में भी सोमवार तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य स्तर के बड़े नेताओं को दी गई है। किस जिले में किसको मिली जिम्मेदारी हिमाचल भाजपा के सह चुनाव अधिकारी संजीव कटवाल ने बताया कि चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया है। सुंदरनगर से अध्यक्ष बने हीरा लाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए चली है खींचतान हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराने में सफल हुई है। मंडल अध्यक्षों में सिरमौर के संगड़ाह और हमीरपुर के बड़सर में हल्के-फुल्के विवाद के अलावा अधिकतर मंडलों में चुनाव निर्विवाद संपन्न हुए है और रविवार को 9 जिलों में भी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। परंतु प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के लिए भाजपा में खींचतान हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली में लॉबिंग शुरू हो गयी है। अध्यक्ष पद की चाह रखने वाले कई नेताओं ने दिल्ली दरबार में हाजरी लगाना शुरू कर दिया है और केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे है। कई नेता छिप-छिपाकर, तो कई नेता खुलेआम जेपी नड्डा के दिल्ली दरबार पहुंच रहे और अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए लॉबिंग करना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *