हिमाचल में मंत्री के बगावती तेवर:कांग्रेस में हलचल, प्रतिभा बोली-CM से चर्चा के बाद दिल्ली जाकर हाईकमान से संगठन बनाने का आग्रह करेंगे

हिमाचल प्रदेश में एग्रीकल्चर मिनिस्टर चंद्र कुमार चौधरी के संगठन को पैरालाइज्ड करने वाले बयान ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने न केवल हिमाचल कांग्रेस बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी निशाना साधा है। चंद्र कुमार के बगावती तेवर को लेकर जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह जल्द दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान से नया संगठन बनाने का आग्रह करेंगी।उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नए संगठन को लेकर चर्चा करेंगी। इसके बाद संगठन में संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट बनाकर कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान से जल्द नया संगठन बनाने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया संगठन बनाने में देरी दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से हुई है। मंत्री ने कांग्रेस को बताया पैरालाइज्ड बता दें कि सुक्खू कैबिनेट में मंत्री चंद्र कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन को न केवल पैरालाइज्ड बताया, बल्कि दिल्ली चुनाव भी तत्परता से नहीं लड़ने की बात कही। चंद्र कुमार ने कहा, सरकार और संगठन साथ साथ चलते हैं। मगर हिमाचल में तीन महीने से कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी हाईकमान ने भंग कर रखी है। नए संगठन को लेकर हाईकमान ने कोई आदेश नहीं दिए, न ही नया संगठन बनाने के लिए कमेटियां गठित की गई है। संगठन के बगैर चुनाव कैसे संभव होगा, जबकि हिमाचल में भी 2027 में चुनाव होने है। बीते 6 नवंबर से बगैर कार्यकारिणी के कांग्रेस संगठन हिमाचल में कांग्रेस हाईकमान ने बीते साल 6 नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक सभी कार्यकारिणी भंग कर की। तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नया संगठन खड़ा नहीं किया गया। इससे कांग्रेस वर्कर इससे मायूस है। राजीव भवन शिमला में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश में पार्टी की तीन महीने से कोई भी गतिविधि नहीं हुई। पार्टी नेता बार-बार नया संगठन बनाने का आग्रह कर रहे हैं। मगर कांग्रेस हाईकमान के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। अब वरिष्ठ मंत्री ने ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इकलौती पदाधिकारी प्रतिभा सिंह बची प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के बावजूद यहां इकलौती पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बची है। इसके विपरीत बीजेपी ने 18 लाख नए सदस्य बनाने के साथ साथ नए ब्लॉक और जिला अध्यक्ष चुन लिए है। नई ऊर्जा से लबरेज बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हर मुद्दे पर जोरदार ढंग से घेर रही है। मगर सरकार को डिफेंड करने के लिए कांग्रेस के पास कोई पदाधिकारी नहीं बचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *