हिमाचल में सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की घोषणा:कई महत्वपूर्ण मानकों पर चयन, सीएम सुक्खू ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

हिमाचल दिवस 2025 के मौके पर राज्य पुलिस ने वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किलाड़, पांगी में आयोजित समारोह में इन थानों के प्रभारियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साइबर अपराध की रोकथाम शामिल जानकारी के अनुसार थानों का चयन कई महत्वपूर्ण मानकों पर किया गया। इनमें अपराध नियंत्रण, NDPS और आबकारी जैसे कानूनों का प्रवर्तन, वारंट की तामीली और साइबर अपराध की रोकथाम शामिल थे। साथ ही महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों की हैंडलिंग को भी ध्यान में रखा गया। इस साल NDPS मामलों पर विशेष फोकस रहा। खासकर बड़े मामलों में कार्रवाई, निरोधात्मक डिटेंशन और 220 लाख या उससे अधिक की संपत्ति की कुर्की पर जोर दिया गया। नूरपुर के डमटाल थाने को तीसरा स्थान वही सभी मूल्यांकन के बाद बिलासपुर का सदर थाना पहले स्थान पर रहा। मंडी के बीएसएल कॉलोनी थाने को दूसरा और नूरपुर के डमटाल थाने को तीसरा स्थान मिला। महिला थाना ऊना को महिला अपराधों की संवेदनशील हैंडलिंग और सामुदायिक संपर्क में बेहतर काम के लिए राज्य का सर्वश्रेष्ठ महिला थाना चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *