हिमाचल में सामान्य से 24% कम बारिश:तापमान में आया उछाल, कल्पा में नॉर्मल से 7.5॰C ज्यादा पारा, कल-परसों ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में इस विंटर सीजन में सामान्य से कम बारिश-बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 1 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश में नॉर्मल से 24 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। इस अवधि में औसत बारिश 134.9 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार 101.9 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह भी अच्छी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। हालांकि, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल भी सक्रिय होने जा रहा है, लेकिन इसका असर मुख्य रूप से चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। 17 और 18 फरवरी को इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। 19 फरवरी से पूरे प्रदेश में फिर से साफ मौसम रहने की संभावना जताई गई है। आज भी पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी, इससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक प्रदेश में पहले ही न्यूनतम नॉर्मल से 1.1 डिग्री ज्यादा और मैक्मिमम टैम्परेचर सामान्य से 4.8 अधिक चल रहा है। कल्पा के अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 7.5 डिग्री का उछाल आने के बाद अधिकतम तापमानन 14.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा के तापमान में 6.9 डिग्री का उछाल वहीं कांगड़ा के अधिकतम तापमान में 6.9 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 25 डिग्री, मनाली का 6 डिग्री उछाल के साथ 17.9 डिग्री और शिमला का 4.8 डिग्री ज्यादा के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भुंतर में भी तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा बढ़कर 8 डिग्री, ऊना में 2 डिग्री अधिक के साथ 8.4 डिग्री, मनाली में 2.5 डिग्री अधिक के साथ 2.7 डिग्री और भुंतर में 1.5 डिग्री बढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में इस असामान्य बढ़ोतरी के कारण फरवरी के मध्य में ही प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का एहसास होने लगा है, जिससे आने वाले समय में मौसम के और शुष्क रहने की आशंका बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *