हिमाचल में 200 लोगों के पानी में जहर:जल शक्ति विभाग की जांच में पुष्टि, गांव को खत्म करने की साजिश, रोहडू़ में FIR

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू में पानी के टैंक में कथित कीटनाशक मिलाने का मामला सामने आया है। जल शक्ति विभाग की अपनी रिपोर्ट में संदिग्ध वस्तु की मिलावट की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। रोहड़ू पुलिस ने जल शक्ति विभाग से पानी के सैंपल ले लिए हैं। इन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रोहड़ू के टिक्कर तहसील के बरेष्टू गांव में बीते 8 फरवरी की शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी के टैंक में कुछ कीटनाशक मिला दिया। इस टैंक से गांव के करीब 25 घरों के 200 से ज्यादा लोगों को पानी सप्लाई होती है। शाम 8:35 बजे बरेष्टू गांव के आदर्श शर्मा ने जैसे ही घर पर पानी का नल खोला तो पानी से बहुत ज्यादा दुर्गंध आई। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को सूचित किया। तब सभी लोगों ने बताया कि पानी में स्मैल आ रही है। इससे ग्रामीणों को शक हुआ और जल शक्ति विभाग को सूचित किया। रात 9:30 बजे जल शक्ति विभाग की टीम ने सैंपल लिया: आदर्श आदर्श शर्मा ने बताया कि रात 9:30 बजे के करीब जल शक्ति विभाग की टीम बरेष्टू गांव पहुंची और पानी के सैंपल भरे। दूसरे दिन यानी 9 फरवरी को विभाग ने अपनी लैब में इनकी जांच की। जांच में कथित औषधीय पदार्थ पाया गया। ग्रामीणों ने पानी का टैंक और घरों पर लगी टंकियां खाली कीं आदर्श शर्मा ने बताया कि कीटनाशक की पुष्टि के बाद पेयजल टैंक और लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियों को खाली व साफ किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने पहले जल शक्ति विभाग को दी। 10 फरवरी को दूसरी शिकायत पुलिस को दी गई। डरमट जैसी स्मैल आ रही थी: शर्मा आदर्श शर्मा ने बताया कि पानी में डरमट नाम के कीटनाशक जैसी बदबू आ रही थी। इसका इस्तेमाल सेब के बगीचों में किया जाता है। SDO बोले— वहीं जल शक्ति विभाग के SDO (सहायक अभियंता) भूपेंद्र ने बताया कि पानी में कथित औषधीय पदार्थ की पुष्टि हुई है। मगर पुख्ता तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि यह डरमट है। पानी के सैंपल जांच को फॉरेंसिक लैब भेज रहे: DSP DSP रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने जल शक्ति विभाग से पानी के सैंपल ले लिए हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच को भेजा जा रहा है। इससे स्पष्ट हो पाएगा कि पानी में क्या मिला हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरेष्टू के ग्रामीणों में हड़कंप पानी में कीटनाशक की घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। इस हरकत को पूरे गांव को खत्म करने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *