हिमाचल में 25KG की बोरी उठाकर गिरी महिला:पशु मित्र भर्ती को लगा रही थी दौड़, वीडियो वायरल ने छेड़ी नई बहस

हिमाचल प्रदेश में सरकारी एवं टैम्परेरी नौकरी के लिए महिलाओं द्वारा सिर पर 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान एक महिला ‘पशु मित्र’ बनने के लिए बौरी समेत जमीन पर गिर जाती है। दो से ढाई सेकेंड के बाद महिला दोबारा उठती है और फिर से दौड़ने लगती है। यह दृश्य केवल एक परीक्षा का हिस्सा नहीं, बल्कि बेरोजगारों की मजबूरी, संघर्ष, उनकी बेबसी और नौकरी पाने की ललक को भी बयां करता है। वायरल वीडियो मंडी जिला के धर्मपुर डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में ‘पशु मित्र’ भर्ती प्रक्रिया का है। सोशल मीडिया यूजर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे इस पर सोशल मीडिया यूजर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, क्योंकि विपक्ष में रहते कांग्रेस ने खुद बोरी उठाकर मल्टी टॉस्क वर्कर की भर्ती पर सवाल उठाए थे। मगर सत्ता मिलने पर कांग्रेस इस बात को भूल गई। अब कांग्रेस खुद भी यही कह रही है। तर्क दिया जा रहा है कि महिलाओं की फिटनेस देखने के लिए यह सब किया जा रहा है। पशुपालन विभाग का तर्क, फिटनेस जांचने को जरूरी पशुपालन महकमे के डायरेक्टर संजीव कुमार धीमान ने बताया कि विभाग भर्ती होने वाले इन पशु मित्रों को ड्यूटी के दौरान इलाज के दौरान गाय-भेंस को जमीन पर गिराना पड़ सकता है। टीकाकरण के लिए 25 किलो का सिलेंडर उठाना पड़ सकता है। इसलिए फिटनेस जरूरी है। 500 पशु मित्रों की भर्ती की जा रही प्रदेश में पशुपालन विभाग ने 500 ‘पशु मित्रों’ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मात्र 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *