हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन:MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि; जम्मू-कश्मीर में 60 लोगों का रेस्क्यू, इसमें 40 सेना के जवान

देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। साथ ही 30-60kmph की रफ्तार से हवा भी चल रही है। हिमाचल के मंडी में केओली पंचायत में 3-4 फीट तक जमी बर्फ के बीच दूल्हा-दुल्हन 7 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। पहले दूल्हा पैदल चलकर ससुराल पहुंचा था। शादी के बाद उसी रास्ते से दुल्हन को साथ लेकर लौटा। इधर, उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई, जो रुक-रुककर जारी है। बागपत में बारिश के अलावा ओले भी गिरे। 10 से ज्यादा शहरों में 30 Kmph की रफ्तार से हवा भी चल रही है। मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश हुई। 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे। जयपुर समेत कई जिलों में बारिश जारी है। बिजली गिरने से सीकर में महिला और कोटा में एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके अलावा दिल्ली में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी में फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें 40 सेना के जवान भी थे। ये सभी भद्रवाह–चटरगला मार्ग पर चटरगला दर्रे में फंसे थे। यहां बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार सभी जवान राष्ट्रीय राइफल्स के थे। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल राज्यवार मौसम की खबरें… राजस्थान : जयपुर में धूलभरी हवा के साथ बारिश, 10 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में पिछले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के बाद मंगलवार को बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जयपुर सहित 10 जिलों में आज से दो दिन आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। जयपुर में आज सुबह धूलभरी हवा चलने के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हो रही है। राज्य में 28 और 29 जनवरी को घना कोहरा छाएगा और सर्द हवाएं चलेगी। 31 जनवरी से फिर बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश : भोपाल-ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड मध्य प्रदेश में सर्दी और कोहरे के बीच मंगलवार को बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना शामिल हैं। बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में पलटा मौसम, बागपत में ओले गिरे; गाजियाबाद-आगरा में तेज बारिश; मथुरा में धूलभरी आंधी यूपी में फिर से आज मौसम पलट गया है। मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद और आगरा सहित 7 जिलों में तेज बारिश हुई। बागपत में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मथुरा में पहले धूलभरी आंधी चली। 10 से ज्यादा शहरों में 30 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : आज बारिश के आसार, 18 जिलों में अलर्ट; शीतलहर चलने से फिर बढ़ेगी ठिठुरन हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में चेतावनी जारी की है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में तेज बारिश होगी। इसके बाद राज्य भर में ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश : आज भारी बर्फबारी की चेतावनी, 10 जिलों में 60km की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगी; मनाली-बंजार में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी है। साथ में बर्फीले तूफान, शीतलहर और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। इस दौरान टूरिस्ट और स्थानीय लोगों ऊंचे इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की आशंका है। मनाली और बंजार के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 5 जिलों में बारिश की संभावना; 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा; भागलपुर-बेगूसराय में कोहरा बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। भागलपुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को बगहा में सबसे कम तापमान, 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 50km की रफ्तार से आंधी, बिजली गिरने की आशंका पंजाब और चंडीगढ़ के सभी जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40 से 50km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश के बाद शीतलहर चलने की आशंका है। सोमवार को फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान बठिंडा में 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश, 5 में बर्फबारी: टूरिस्टों का 72 घंटे बाद रेस्क्यू, अगले 4 दिनों तक मौसम खराब उत्तराखंड के 5 जिलों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री धाम में शाम के समय से बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ में देर रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ के कुटी गांव से आदि कैलाश को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। ​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *