हिमाचल प्रदेश में विंटर वेकेशन वाले 5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल आज दोबारा खुल गए हैं। इनमें 42 दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को रौनक लौट आई है। कई दिनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई। शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, चंबा और मंडी जिला के कुछ स्कूल एक जनवरी से बंद थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से स्कूलों कक्षाएं शुरू हो गई है। ठियोग स्कूल के छात्र शब्द वर्मा ने बताया कि सर्दियों में मस्ती के बाद अब पढ़ाई का वक्त है। शब्द ने बताया कि आज से अब उस्ताह के सात पढ़ाई करेंगे। पढ़ाई में ढिलाई पर विभाग सख्त शिक्षा निदेशालय ने पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू करने के निर्देश जारी कर रखे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन आदेश में साफ कह रखा है कि किसी भी स्थिति में पढ़ाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने अगले दो सप्ताह, तक डिप्टी डायरेक्टर (एलिमेंटरी-हायर), कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रिंसिपल और संबंधित ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दे रखे है। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि स्कूल पूरी तरह से कार्यशील हैं और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट संकेत दिए कि स्कूलों में पढ़ाई शुरू करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी डिप्टी डायरेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह आदेश अपने अधीन सभी कार्यालयों और स्कूलों तक तुरंत पहुंचाएं। जहां बर्फ गिरती है, वहां विंटर क्लोजिंग स्कूल हिमाचल में जहां सर्दियों में बर्फ गिरती है, वहां पर स्कूलों में सर्दियों में 42 दिन की छुट्टियां रहती है। जहां बर्फ नहीं गिरती को अच्छी गर्मी पड़ती है, उन जिलों में गर्मियों में स्कूलों में लंबी छुट्टियां होती है।


