हिमाचल में 5 जिलों में तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट:72 घंटे बना रहेगा खतरा, बारिश से गिरा तापमान; 11 मई तक बरसेंगे बादल

हिमाचल प्रदेश में छह दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए 5 जिलों में आसमानी बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला को दी गई है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 11 मई तक बारिश के आसार है। इससे तापमान में ओर गिरावट होगी। बारिश के बाद गिरा तापमान बीते 24 घंटे के दौरान भी तापमान गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है। प्रदेश का मिनिमम और मैक्सिमम टैम्परेचर सामान्य से नीचे गिर गया है। इससे मई महीने में भी ऊंचे पहाड़ों पर ठंड का एहसास होने लगा है। 6 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है। केलांग का पारा 4.1 डिग्री तक लुढ़का केलांग का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कुकुमसैरी का 5.8 डिग्री, नारकंडा का 7.4 डिग्री, ताबो का 6.1 डिग्री, नारकंडा का 7.4 डिग्री और कल्पा का तापमान 6.6 डिग्री तक गिर गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री गिरा प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे गिर चुका है। बीते 24 घंटे के दौरान कसौली के तापमान में सबसे ज्यादा 7.7 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 17.3 डिग्री रह गया है। चंबा का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 10.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 26.0 डिग्री रह गया है। शिमला का अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री कम होने के बाद 17.5 डिग्री रह गया है। अगले छह दिन तक निरंतर बारिश के बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। 5 दिन से बारिश जारी, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान प्रदेश में बीते 5 दिन से रोजाना बारिश हो रही है। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि भी हुई है। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर शिमला जिला में सेब की फसल तबाह हो गई है। सेब के साथ साथ मटर और फूलगोभी की फसल भी चौपट हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *