हिमाचल में 59 करोड़ मांग रहे HRTC कर्मचारी:लॉन्ग रूट की एडवांस बुकिंग बंद करने की चेतावनी, 6 मार्च को करेंगे मीटिंग

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) के कर्मचारियों की बुधवार को लंबित देनदारियों को लेकर निगम उपाध्यक्ष वाइस चेयरमैन अजय वर्मा के साथ बैठक विपल रही। कर्मचारियों ने सरकार के 5 करोड़ जारी करने के प्रस्ताव पर कहा कि 5-15 करोड़ से बात नहीं बनने वाली है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते वर्ष HRTC के स्थापना दिवस पर की 59 करोड़ देने की घोषणा पूरी करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को इससे कम मंजूर नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निगम कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती तो प्रबंधन कल से लंबे रूट पर एडवांस बुकिंग करना बंद कर दें। कर्मचारी कल अपनी बैठक करेंगे कर्मचारियों ने कहा कि कल अल्टीमेटम का समय पूरा हो रहा है कर्मचारी कल अपनी बैठक करेंगे और उसके बाद बड़े आंदोलन का फैसला कर देंगे। एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कई वित्तीय मांगें लंबित हैं। इनमें 65 माह का ओवरटाइम, डीए का एरियर, 4-9-14 का एरियर और 2016 पे कमीशन के एरियर की किस्त शामिल हैं। कुल देनदारी 100 करोड़ रुपए से अधिक है। देनदारियों को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मानसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने HRTC के स्थापना दिवस पर बीते वर्ष 59 करोड़ रुपए की किस्त देने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक कर्मचारियों को कोई पैसा नहीं मिला है। आज निगम उपाध्यक्ष के साथ 2 घण्टे चर्चा हुई है लेकिन लंबित देनदारियों को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष ने दो दिनों में 5 करोड़ जारी करने का आश्वासन दिया है इसके लिए वह सरकार व उनका धन्यवाद करते है। लेकिन इस पर कर्मचारी सहमत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *