भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा यात्री निवास में परिवार समेत ठहरे यात्री ने सेवादार पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाकर कमेटी को भेजी शिकायत है। हिमाचल के ज्वाली वासी सुरिंदर कुमार ने शिकायत में लिखा है कि उन्होंने अपने किसी दोस्त की मदद से गोल बाग साइड स्थित दुर्ग्याणा यात्री निवास में 2 फरवरी को कमरा बुक करवाया। इसी दौरान वहां के एक सेवादार राघव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यात्री सुरिंदर ने कमेटी को भेजी शिकायत में लिखा है कि उसने यात्री निवास में कमरा नंबर 102 बुक कराया था। परंतु जब हम शाम करीब 5 बजे यात्री निवास से चेक-इन के लिए पहुंचे तो वहां के सेवादार राघव ने कहा कि उनके नाम से कोई बुकिंग दर्ज नहीं है। उन्होंने परिवार के सामने रूखे और अपमानजनक तरीके से बात की। उनका व्यवहार पूर्णत गैर-पेशेवर और आहत करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि राघव ने उन्हें कमरा नंबर 105 दिया पर उसमें न तो टॉबल था और न साबून। वहीं जानबूझ कर कमरे की बिजली तीन चार बार बिजली कर दी गई। सुरिंदर का कहना है कि उनके दिल में दुर्ग्याणा प्रति अथाह लगाव है और अक्सर शहर में आते रहते है। परंतु दुर्ग्याणा यात्री निवास के सेवादार राघव के इस दुर्व्यवहार के कारण उन्हें आहत होना पड़ा। जिसके कारण मजबूर होकर इसकी शिकायत करनी पड़ी। यात्री निवास के चेयरमैन आदर्श शर्मा ने बताया कि यह सेवादार पूर्व प्रधान रमेश शर्मा का खास है। पहले राघव पार्किंग में सेवा निभाता था और फिर उसका तबादला यात्री निवास में कर दिया गया। फिलहाल मैं शहर से बाहर हू और वापस आकर जांच की जाएगी। वहीं अगर सेवादार गलत पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। यात्री सुरिंदर का कहना है कि उन्हें इस शिकायत के बावजूद अभी तक सेवादार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।


