हिमाचल कांग्रेस के विधायकों ने गुरुवार को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के बाहर धरना दिया। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हुए। कांग्रेस ने बीजेपी पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया और देश के गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया। यह संविधान निर्माता का अपमान और उपहास है। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय गृह मंत्री के वक्तव्य की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। बता दें कि संसद में भारत के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान कहा, अभी एक फ़ैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान पर देशभर में बवाल मच गया है। हिमाचल कांग्रेस ने भी इसे लेकर अमित शाह पर हमला बोला। कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस पहले भी दलितों के खिलाफ थी और आज भी खिलाफ है। यही बीजेपी का असली चेहरा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि संविधान निर्माता का कांग्रेस अपमान नहीं सहेगी।