हिमाचल BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत 50 पर FIR:पार्टी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर जताई आपत्ति, पांवटा साहिब में धर्म परिवर्तन का मामला

हिमाचल प्रदेश में पांवटा साहिब के धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, विधायक सुखराम चौधरी समेत 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बीएनएस की धारा 163 के उल्लंघन का है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और जिला पालमपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पुलिस पीड़ित परिवार और उनके सहयोगियों को प्रताड़ित कर रही है। वहीं, आरोपी पक्ष और एक समुदाय विशेष का साथ दे रही है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे : भाजपा भाजपा नेताओं ने याद दिलाया कि हिमाचल में उनकी सरकार द्वारा पारित धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 में जबरन धर्म परिवर्तन पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। फिर भी पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करती रही, तो भाजपा इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *