हिमाचल CM रूटीन जांच को AIIMS दिल्ली पहुंचे:टेस्ट कराने के बाद हिमाचल सदन लौटें, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह के दिल्ली में बीमार पड़ गए। हल्के दर्द के बाद वह दिन में करीब 12 बजे उपचार के लिए AIIMS दिल्ली पहुंचे। टेस्ट कराने के बाद सीएम सुक्खुू वापस हिमाचल सदन लौट आए हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन का अभी इंतजार है। सूचना के अनुसार- सीएम के पेट में सुबह के वक्त अचानक दर्द उठा। जैसे ही थोड़ा ज्यादा हुआ तो वह अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू हुआ और टेस्ट करवाए गए। उनकी सभी रिपोर्ट सही बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे सीएम सुक्खू काफी समय से पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएम 2 बार आईजीएमसी शिमला और एक बार एम्स दिल्ली में इलाज करवा चुके हैं। हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए थे सीएम बता दें कि सीएम सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के साथ बीते कल रखी गई मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। सीएम शुक्रवार सुबह शिमला से पहले श्रीनगर गए। शाम के वक्त वह श्रीनगर से सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में बीते कल 5 बजे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। इसमें रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने, हिमाचल कांग्रेस संगठन और सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर चर्चा की गई। आज सुबह उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस हाईकमान से मिलने का प्रोग्राम था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *