हिमाचल CM सुक्खू कल मंडी दौरे पर:नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी की करेंगे शुरुआत, करोड़ों के प्रोजेक्ट का उद्घाटन, नाचन में करेंगे जनसभा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल मंडी जिला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत करेंगे और मंडी जिले के लिए करोड़ों रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। सीएम सुक्खू सुबह 9.20 बजे ओक ओवर से निकलेंगे और अन्नाडेल से 9 बजकर 40 मिनट पकर हेलीकॉप्टर से मंडी के लिए उड़ेंगे। सुंदरनगर में लैंड करने के बाद सीएम सड़क मार्ग द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक को रवाना होंगे। यहां पर ‘रोबोटिक सर्जरी’ का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस तकनीक के शुरू होने से मंडी के अलावा साथ जिलों के मरीजों को भी फायदा होगा। रोबोटिक सर्जरी शुरू होने के बाद मरीजों के जटिल ऑपरेशन आसानी से इस तकनीक से संभव हो पाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी मेंबर के साथ एक मीटिंग करेंगे। इस दौरान संस्थान की भविष्य की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की जाएगी। नाचन विधानसभा क्षेत्र को देंगे करोड़ों की सौगात सीएम सुक्खू नेरचौक के बाद नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी पहुंचेंगे। यहां पर विभिन्न प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। नाचन में मुख्यमंत्री की एक जनसभा रखी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद पुनः सुंदरनगर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से वापस शिमला लौटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *